Khari Khari News, 05 November, 2020
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुलिस भर्ती को लेकर बड़ा ऐलान किया है। विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे चरण के दौरान सीएम मनोहर लाल ने पुलिस भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यार्थियों के लिए आयु सीमा ने छूट देने का ऐलान किया।
आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र आज शुरू हो गया है। 26 अगस्त को स्थगित हुआ यह सत्र आज दोबारा शुरू हुआ है। विधानसभा में जननायक जनता पार्टी के नारनौंद से विधायक रामकुमार गौतम के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने यह बड़ी घोषणा की।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में पुलिस की भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को आयु सीमा में पांच साल की छूट दी जाएगी।