Khari Khari News, 06 November, 2020
हरियाणा में लव जिहाद में मामलों में लगातार बढ़ोतरी होती देख हरियाणा सरकार सख्त हो गई है। बल्लभगढ़ में दिनदहाड़े निकिता की हत्या के बाद प्रदेश में तनाव का माहौल है। वहीं इसके बाद कईआ ओर मामले सामने आए। वहीं विधानससभा सत्र में भी निकिता की हत्या का मामला गूंज रहा है। मामले को लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपी तोसिफ को गिरफ्तार भी कर लिया था। हरियाणा सरकार ने लव जिहाद पर सख्ती दिखाने का फैसला ले लिया है।
प्रदेश सरकार ने कानून बनाने की तैयारी कर ली है। राज्य सरकार ने निकिता की हत्या के बाद लव जिहाद से जुड़े सभी पुराने केस खोलने की तैयारी भी कर ली है। गृहमंत्री अनिल विज ने कड़े रुख अख्तियार किया है। हरियाणा पुलिस पिछले कई सालों के लव जिहाद से संबंधित मामलों का खाका तैयार करेगी।
गृह मंत्री अनिल विज का कहना है कि ‘लव जिहाद का मामला काफी गंभीर होता जा रहा है। हर दिन लव जिहाद के कई मामले सामने आ रहे हैं। इसलिए इस पर कोई कानून बनाना बहुत जरूरी हो गया है। हालांकि ‘ लव जिहाद पर हरियाणा सरकार के कड़ा रुख अख्तियार करने पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अब्दुल सत्तार ने लव जिहाद पर किसी भी तरह के कानून बनाने को गलत ठहरा दिया है।